DM सविन बंसल की पहल: नंदा-सुनंदा से देहरादून की बेटियां दोबारा पढ़ाई में शामिल

ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून में बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ सफलता की नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री के संकल्पों को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक जिले की ऐसी 136 बालिकाओं को चिन्हित किया गया है, जिन्होंने पारिवारिक त्रासदियों, माता-पिता के निधन या आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। प्रशासन ने एक सख्त मानक संचालन प्रक्रिया SOP के जरिए पारदर्शिता सुनिश्चित की है, जिसमें बहु-विभागीय टीमें खुद जरूरतमंद बेटियों के घर जाकर सत्यापन करती हैं। इस मानवीय कार्य के लिए CSR और राइफल क्लब के माध्यम से वित्तीय संसाधन जुटाकर सीधे I CDS विभाग को सौंपे जा रहे हैं, ताकि प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक का रास्ता साफ हो सके और कोई भी बेटी संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें -  मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भरत चौधरी ने किया दावा
ADVERTISEMENTS