डीआईजी का वाहन दुर्घटना ग्रस्त, टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

डीआईजी निलेश भरने आज बाजपुर से देहरादून आते समय काशीपुर में कार दुर्घटना में घायल हो गए, इस दौरान उनके क़ार ड्राईवर उस्मान समेत गाड़ी में सवार डीआईजी के गनर घायल हो गए है जिनको मंडी पुलिस चोकी काशीपुर में ही जरूरी प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
आपको बता दें कि बाजपुर हत्याकांड में पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देने के बाद आज जब वह देहरादून के लिए अपनी सरकारी गाड़ी UK 07 GA/8787 से वापस जा रहे थे जहां काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित मंडी पुलिस चौकी के बिल्कुल निकट एक कार संख्या UP 21 AZ/4560 ने विपरीत दिशा की ओर से तेज गति से आते हुए डीआईजी की गाड़ी पर सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे गाड़ी में सवार डीआईजी निलेश भरने और उनके गनर समेत डीआईजी की गाड़ी के ड्राईवर मो उस्मान घायल हो गए।
अचानक हुए इस हादसे से जहां मंडी चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए तो वहीं निलेश भरने समेत तीनों घायलों को जरूरी उपचार दिलाया गया जिसके बाद डीआईजी एक अन्य वाहन से देहरादून पहुँचे। वहीं मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा डीआईजी की गाड़ी में टक्कर मारने वाले बैगन आर चालक को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के PHC और CHC में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 287 नए डॉक्टर-104 एम्बुलेंस
ADVERTISEMENTS