उत्तराखंड में अप्रैल में बर्फबारी-बारिश का कहर: चारधाम यात्रा की तैयारी पर ब्रेक

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम की मिजाजी करवट अब आफत का सबब बन चुकी है। यद्यपि, बीते दिनों से प्रदेश के मौसम में शुष्कता बरकरार थी, जो मंगलवार को मौसमी करवट के चलते धरासाई हो गई, लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के तापमान में खासा गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं उत्तरकाशी में में बदलते मौसम के चलते मंगलवार देर शाम से सभी तहसील क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़ें -  सतपाल महाराज की अपील: वैश्विक आर्थिक संकट के बीच फिजूलखर्ची पर लगाएं रोक

हालांकि, जहां आमतौर पर इस समय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पिघलने लगती है और चारधाम यात्रा की तैयारियां रफ्तार पकड़ लेती हैं, वहीं इस बार मौसम ने बिल्कुल उलट तस्वीर पेश की है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है लिहाजा पूरे क्षेत्र ने सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं दूसरी ओर, निचले इलाकों में लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  बंगाल चुनाव में गरजे CM धामी: कहा-"भाजपा खत्म करेगी भय-भ्रष्टाचार का राज"

अप्रैल माह में मौसम के बदलते मिजाज ने न सिर्फ जनजीवन प्रभावित किया है बल्कि इसका सीधा असर चारधाम यात्रा की तैयारियों पर पड़ रहा है। यात्रा मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्य और राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत का काम बारिश के चलते धीमा पड़ गया है। कई जगहों पर कार्यों में रुकावट भी देखने को मिल रही है, जिससे तैयारियों पर ब्रेक सा लग गया है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार पुलिस में बड़े तबादले: SSP नवनीत सिंह के आदेश पर कोतवालियों में नई तैनाती

प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मौसम सामान्य होते ही कार्यों को तेजी से पूरा करने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल, मौसम की इस अनिश्चितता ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को चुनौती जरूर दी है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के साथ ही व्यवस्थाएं पटरी पर लौटेंगी।

ADVERTISEMENTS