उत्तराखंड चीता पुलिस बनेगी स्मार्ट, मिलेंगे खास उपकरण

ख़बर शेयर करें

देहरादून । सिटी पैट्रोल यूनिट की तर्ज पर चीता पुलिस को स्मार्ट बनाये जाने, उनकी कार्य क्षमता एवं दक्षता को बढ़ाये जाने के लिए उनकी वर्दी में अतिरिक्त उपकरण जैसे- बाॅडी ऑन कैमरा, मल्टीपल बैल्ट, शाॅर्ट रेन्ज आर्म्स आदि लगाये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  चुनावी साल….“सदन में खुली स्वास्थ्य विभाग की सेहत रिपोर्ट, इलाज कम—आश्वासन ज्यादा”

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद देहरादून के 120 पुरूष आरक्षी एवं 30 महिला आरिक्षयों को उपरोक्त उपकरणों के साथ एक माह का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षित चीता पुलिस का तीन माह का ड्यूटी चार्ट बनाकर ड्यूटी लगायी जाएगी, जिसमें चीता पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का समय एवं कार्य क्षमता के साथ-साथ आम जनमानस में उनकी छवि का आंकलन किया जाएगा। तीन माह के पश्चात उनका रोटेशन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के PHC और CHC में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 287 नए डॉक्टर-104 एम्बुलेंस

उल्लेखनीय है कि आम जन द्वारा की गयी शिकायत, सड़क दुर्घटना, एमरजेन्सी काॅल, आपदा एवं डायल 112 पर आने वाली सूचनाओं पर फस्ट रिस्पांस हेतु चीता पुलिस को घटनास्थल/मौके पर भेजा जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खुलेगा दूसरा विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र, युवाओं को विदेशों में मिलेगा रोजगार