उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत: हल्द्वानी पंपों पर लिमिट, जानें अपडेट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार पेट्रोल और गैस की किल्लत का शोर अब गहराता जा रहा है। भले ही सरकार की ओर से सब कुछ सही और पर्याप्त होने का दावा किया जा रहा हो लेकिन प्रदेश के विभिन्न शहरों से आती तस्विरें कुछ और ही कह रही हैं। इस बात का ताल्लुख उन हालिया घटनाओं से है जिन शहरों में या तो गैस की आपूर्ति में व्यवधान हो रहा है या फिर फिक्स रेट तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है। ऐसा ही नजारा बीते शुक्रवार को हल्द्वानी शहर के पेट्रोल पंप में देखने को मिला, जहां कुछ पेट्रोल पंपों द्वारा पेट्रोल की बिक्री पर लिमिट लगा दी गई। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर लोगों को 300 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड राज्यपाल गुरमीत सिंह का पिथौरागढ़ भ्रमण: जोरावर साइकिल रैली का स्वागत

जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सतवाल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री ही ठप्प रही। पूछने पर मौजूदा कर्मचारी ने बताया कि कंपनी से ईंधन की आपूर्ति नहीं हुई है, लिहाजा शुक्रवार को पंप बंद करना पड़ा। इस दौरान पंप की मरम्मत का कार्य भी किया गया। इसी तरह देवलचौड़ चौराहे के पास स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर लगातार दूसरे दिन सामान्य पेट्रोल खत्म हो गया और लोगों को प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री की गई।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा और मानसून से पहले उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट

एडवांस पेमेंट पर ही मिल रहा ईंधन

वहीं पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि मौजूदा समय में मांग के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक पेट्रोल और डीजल कम मिल रहा है। इसके अलावा कारोबारियों को ईंधन कंपनियां अब एडवांस पेमेंट करने पर ही ईंधन दे रही हैं, जबकि पहले डिलीवरी के दौरान या किश्तों में भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध थी।
बहरहाल, सरकार के “ऑल इज गुड” के दावे के बावजूद भी स्थिति खासा गंभीर है। बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई ईंधन को लेकर हमारी तैयारी अधूरी है या फिर लोगों की आपाधापी के कारण इस प्रकार का माहौल बना हुआ है। हालांकि, वजह जो भी हो लेकिन इस बात से किसी को कतई गुरेज़ नहीं होगा कि मौजूदा समय में देश में गैस और ईंधन की नब्ज बेहद कमजोर चल रही है।