रुड़की कोर यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह की धूम, राज्यपाल ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की ताकत
रुड़की स्थित COER यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान कीं।
इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि आज का युवा जागरूक होकर देश को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की सराहना की और कहा कि विद्यार्थियों को 44 लाख रुपये तक के पैकेज मिलना संस्थान की गुणवत्ता और उद्योगोन्मुख शिक्षा का प्रमाण है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एन.के. गोयल, चेयरमैन जे.सी. जैन व श्रेयांश जैन सहित विश्वविद्यालय परिवार मौजूद रहा।


