रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देहरादून में सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे विजय दशमी…

ख़बर शेयर करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है।

अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ आज देहरादून पहुंचे। वे शाम 4.35 बजे सेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड जन विश्वास विधेयक 2026: अब छोटे अपराधों पर जेल की जगह लगेगा भारी जुर्माना

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर वीरपुर कैंट में जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं विधान सभा अध्यक्ष मौजूद रहे। रक्षा मंत्री जवानों के साथ बड़े खाने में भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चार धाम: गैर हिंदू प्रवेश पर BKTC का फैसला, सीएम धामी का बड़ा बयान

वह गढ़ी कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को वह सुबह बदरीधाम पहुंचेंगे। यहां बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। उनका चमोली जिले के माणा से चीन सीमा पर सेना की रताकोण पोस्ट पर सैनिकों के साथ विजयदशमी पर्व मनाने का कार्यक्रम है । वहां से लौटकर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र: कापड़ी-काजी ने उठाया पुलिस जवान मुद्दा, बिजली सरचार्ज पर मोहम्मद शहजाद का हमला