PM मोदी का 14 अप्रैल को देहरादून दौरा: युद्धस्तर पर तैयारी

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के लिए देहरादून आ सकते हैं। इस विशेष कार्यक्रम के लिए राजधानी में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। आशारोड़ी से लेकर गढ़ी कैंट तक सड़कों का रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएमओ से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पुख्ता कर दी हैं।

यह भी पढ़ें -  चंपावत गैस एजेंसी प्रबंधक ने की आत्महत्या: क्षेत्र में गैस वितरण ठप

एक्सप्रेसवे का निरीक्षण और मंदिर दर्शन

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते हुए कार से ही मां डाट काली मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे जनसभा स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें -  हाई कोर्ट ने विवाहिता को दी बॉयफ्रेंड के साथ रहने की इजाजत, जानें पूरा मामला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री जहां देहरादून में कार्यक्रम करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (गणेशपुर) क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके लिए गणेशपुर के पास हेलीपैड और जनसभा स्थल तैयार किया जा रहा है। वे एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद बिहारीगढ़ क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचेंगे।

दुन में सौंदर्यीकरण और प्रशासनिक मुस्तैदी

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मार्ग को ‘चकाचक’ कर दिया है। डिवाइडर, रेलिंग और सड़कों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। गढ़ी कैंट में पंडाल बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इनपुट मिलते ही सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली गई हैं ताकि कार्यक्रम भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।