काम की खबर :- राज्य सरकार को केंद्र से मिले रेमडिसिविर दवा के 3 हजार इंजेक्शन, ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में टीम ने हर अस्पताल पहुचाएं इंजेक्शन

ख़बर शेयर करें

देहरादून । बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की ख़बर आई है।
राज्य सरकार को केंद्र से रेमडिसिविर दवा के 3 हजार इंजेक्शन मिल गए हैं। जिन्हें कल देर रात ड्रग कंट्रोलर ताजबर नेगी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देहरादून के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को बांटा गया है। कुछ अस्पतालों की मांग को देखते हुए दून अस्पताल ने अपना कोटा कम कर उनको अतिरिक्त दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के PHC और CHC में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 287 नए डॉक्टर-104 एम्बुलेंस

ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया जल्द ही इंजेक्शन की नई खेप भी आने वाली है। सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। अगर अब भी कोई अस्पताल आपको रेमडिसिविर (Remdesivir) इंजेक्शन को लेकर परेशान करे तो उसकी शिकायत करें, कालाबाजारी करने वालों को बढ़ावा न दें। कोई भी मेडिकल स्टोर प्रिंट रेट से ज्यादा पर दवाई देता है तो उसकी शिकायत करें।