देहरादून पुलिस की नई मुहीम: पब, बार और होटलों के CCTV कैमरों का पुलिस को मिला एक्सेस

ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने द्वारा एक विशेष मुहीम शुरू की गई है। इसी कड़ी में SSP देहरादून ने दून शहर के प्रमुख पब, बार और होटल प्रतिष्ठान स्वामियों/संचालकों के साथ बैठक की और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन प्रतिष्ठानों के एन्ट्री और एग्जिट पॉइंट पर लगे CCTV कैमरों का एक्सेस पुलिस निगरानी तंत्र से जोड़ें।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा स्थगित, अब अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद

इसके तहत SSP देहरादून द्वारा एक विशेष टेक्निकल टीम का गठन किया है, जो प्रतिष्ठानों के स्वामियों से समन्वय बनाकर उनके CCTV सिस्टम को चेक कर उन्हें पुलिस नेटवर्क से लिंक कर रही है। बताते चलें कि अब तक की कार्रवाई में 14 प्रमुख पब, बार और होटल प्रतिष्ठानों के CCTV कैमरों का एक्सेस पुलिस ने प्राप्त कर लिया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर घटनाओं की तत्काल समीक्षा और जांच की त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून राजपुर फायरिंग केस: दून पुलिस की दबिश में 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार

वहीं शहर के प्रमुख पब, बार और होटल प्रतिष्ठान स्वामियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे इस सकारात्मक अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है और शेष बचे प्रतिष्ठानों के CCTV कैमरों का भी त्वरित रूप से एक्सेस लेने की कार्यवाही की जा रही है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त अंकुश रहे और सार्वजनिक जगहों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।