मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनावी केम्पेन का भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

“मोदी दगड़ उत्तराखंड केम्पेन” के प्रमुख व राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य व भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख शेखर वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश के प्रमुख शहरों व कस्बों में केम्पेन से जुड़े कार्यक्रम कराए जाएंगे व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के लिए कराये गए अभूतपूर्व विकास कार्यों की जनता के बीच चर्चा करना व जिन लाभार्थियों को लाभ मिला है उनके विचारों को डिजिटल प्लेटफार्म से जनता के बीच ले जाने व विभिन्न विकास कार्यो के वीडियो बनाकर जनता को मुहिम से जोड़ना है, उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की पांचों लोकसभा के बड़े शहरों में मार्च प्रथम पखवाड़े में 5 बड़े कार्यक्रम भी करवाये जाएंगे, व वहाँ के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व जन-सरोकारों से जुड़े संगठनों व नगारिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा व केंद्र सरकार के दस सालों की समस्त योजनाओं को घर घर तक पंहुचाया जाएगा, इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, भुवनेश कुकरेती, वत्सल कुमार, पी. एन डिमरी, हरीश जोशी,कुलदीप कठैत, राजकुमार, वीरेंद्र पुंडीर, जसविंदर राणा, आदि मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र: कापड़ी-काजी ने उठाया पुलिस जवान मुद्दा, बिजली सरचार्ज पर मोहम्मद शहजाद का हमला