उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले हटाए गए दून ssp…

ख़बर शेयर करें


देहरादून। बिगड़ती कानून व्यवस्था के बाद सरकार ने पुलिस महकमे में बंपर तबादले किए है। राज्य पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 20 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ से पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है। प्रहलाद नारायण मीणा को उपमहानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यशवंत सिंह को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रभारी डीआईजी पीटीसी नरेंद्रनगर बनाया गया है। प्रमोद डोभाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून नियुक्त किया गया है, जबकि अजय सिंह को एसएसपी देहरादून से एसएसपी stf भेजा गया है। नवनीत सिंह को एसएसपी stf से एसएसपी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। अजय गणपति कुंभार को एसपी चंपावत से उधम सिंह का नया एसएसपी बनया गया है।। मणिकांत मिश्र को ssp उद्यमसिंह नगर से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना भेजा गया।। प्रदीप राय को सीबीसीआईडी की मिली जिम्मेदारी। अमित श्रीवास्तव आई आर बी प्रथम रामनगर भेजा गया।।अक्षय प्रहलाद कांडे बने पिथौरागढ़ के नए पुलिस कप्तान, चंद्रशेखर आर घोड़के बने अल्मोड़ा के नए पुलिस कप्तान, रेखा यादव को मिली चंपावत की जिम्मेदारी।। देवेंद्र पींचा को पीएसी 31वीं वाहिनी की मिली जिम्मेदारी।। निहारिका तोमर बनी रुद्रप्रयाग की पुलिस कप्तान, जितेंद्र कुमार मेहरा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर,मनोज ठाकुर को कोटद्वार asp बनाया गया ।।शासन के द्वारा जारी आदेश के बाद सभी को तत्काल नई तैनाती स्थल पर जाने के आदेश जारी कर दिए गए है।।