केदारनाथ यात्रा 2026: बुधवार से देंगे बाबा केदार अपने भक्तों को दर्शन

ख़बर शेयर करें

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज मंगलवार यानी 21 अप्रैल को अपने अंतिम गंतव्य केदारनाथ धाम पहुँचेगी।इस यात्रा के साथ ही केदारपुरी में रौनक बढ़ गई है और मंदिर को फूलों से सजाने का काम भी तेज़ी से चल रहा है। यात्रा को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए केदारपुरी में होटलों और धर्मशालाओं को सजाया गया है, साथ ही यात्रियों के ठहरने और बुनियादी सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: निरंजनपुर मंडी के पीछे बंद पंप पर धड़ाधड़ रिफिलिंग

बदरीनाथ धाम की सुरक्षा में एटीएस तैनात

चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बदरीनाथ धाम में एटीएस (आतंकवादी निरोध दस्ता) की तैनाती कर दी गई है। चमोली जिले के प्रवेश मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात है। बदरीनाथ प्रभारी निरीक्षक नवनीत भंडारी ने बताया कि सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जा सके और श्रद्धालु निडर होकर दर्शन कर सकें।