उत्तराखंड में 4 साल में 7 लाख से अधिक बेरोजगारो को मिला रोजगार, पढ़िए किसने किया है यह दावा

ख़बर शेयर करें

देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के बेरोजगारी को लेकर लगाये जा रहे आरोपो पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा शासन में 4 वर्ष में 7 लाख से अधिक बेरोजगारो को रोजगार मुहैया कराया गया है। इसमे नियमित रोजगार 16 हजार, आउटसोर्सिंग या अनुबंधात्मक रोजगार 1 लाख 15 हजार व स्वयं उधमिता या प्राइवेट निवेश से 5 लाख 80 हजार लोगो को रोजगार दिया गया।

यह भी पढ़ें -  चुनावी साल….“सदन में खुली स्वास्थ्य विभाग की सेहत रिपोर्ट, इलाज कम—आश्वासन ज्यादा”

भगत ने कहा की पर्यटन, कृषि और बागवानी में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगारो को आसान ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इसका लाभ भी दिख रहा है और हजारो नौजवान स्वरोजगार की और आकर्षित हो रहा है। इससे राज्य में पलायन की गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खुलेगा दूसरा विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र, युवाओं को विदेशों में मिलेगा रोजगार

भाजपा अध्यक्ष भगत ने रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस को अपने गिरेबां में झाँकने की नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेरोजगारो की कोई सुनवाई नही हो रही थी और सरकार पटरी से उतर गयी थी। आज निश्चित रूप से राज्य को और यंहा के नौजवानों को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बजट करोड़ों का.... घोषणाएं तेज, सिस्टम सुस्त—टेंडर निरस्त और स्वास्थ्य सेवाएं ठप....!विधानसभा सत्र