देहरादून में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से दो की मौत, 14 घायल.

ख़बर शेयर करें

देहरादून, 07 अप्रैल 2025 — देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत सिहनीवाला के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही एक बस सिहनीवाला के समीप सामने से आ रहे एक लीडर वाहन से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार: देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में बस सेवाएं ठप, हजारों यात्री परेशान

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सहसपुर पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित किया। बाकी 14 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: समर वैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन, एक्शन में आए सिटी मजिस्ट्रेट

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और लीडर वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई थी, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ें -  दून से ऋषिकेश तक FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई: कई नामी प्रतिष्ठान सील और नोटिस जारी

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और यातायात सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।