नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि श्रद्धा,भक्ति और मानवता के मूल्यों को आम आदमी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है। ये मानना है सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर बाबा नीब करौरी के जीवन पर बनी फिल्म का पोस्टर और प्रोमो लॉच किया। सीएम धामी ने बाबा को भारतीय संत परंपरा का अनमोल रत्न बताया। सीएम ने कहा बाबा नीब करौरी भगवान श्रीराम और हनुमान जी के अनन्य साधक थे।

सीएम धामी की माने तो बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। बाबा की शिक्षाएं सरलता, करुणा और भक्ति बेजोड़ संदेश देती हैं। सीएम धामी ने इस आध्यात्मिक फिल्म के निर्माण के लिए फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक एवं निर्माता दल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान पंतजलि के स्वामी रामदेव और परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद महाराज भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने अपनी फेसबुक वाल पर भी इसका जिक्र किया है।


