रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक UK13TA1991 नंबर की कार अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान कार में कुल 3 लोग मौजूद थे जिनकी इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना पाते ही SDRF टीम भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की संस्कृति से खिलवाड़ पर CM धामी की सख्त चेतावनी, बोले-'माहौल खराब करने वालों की जगह सिर्फ जेल'

बता दें कि उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में SDRF अगस्तमुनि की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए राहत बचाव-कार्य शुरु किया। अब तक एक शव को खाई से निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया है,जबकि शेष शवों को निकालने की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही SDRF टीम के समक्ष लगातार गहरी खाई और कठिन भूगोल के चलते दिक्कतें आ रही हैं और इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Dehradun में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का भव्य स्वागत, बोले- 'CM धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी चुनाव'
Ad Ad Ad