उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी आज शनिवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीसीआर भवन पहुंचें, जहां उन्होंने आगामी अर्द्घकुंभ 2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास कर तैयारियों को नई रफ्तार दी।
इस दौरान कुंभ 2027 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आधारभूत सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालु व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर धामी सरकार का फोकस साफ नजर आया।शिलान्यास कार्यक्रम में महामंडलेश्वर हरि गिरि जी महाराज, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान आगामी अर्द्धकुंभ मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं और इससे जुड़ी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। कुंभ की तैयारियों को लेकर धामी सरकार की सक्रियता बढ़ी नजर आ रही है, अब जमीन पर काम की रफ्तार कितनी तेज होती है इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।


