राजधानी देहरादून में राज्य स्तरीय प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण अधिवेशन भव्य तरीके से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल और महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुनीता टम्टा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों ने अपने पद और दायित्वों की विधिवत शपथ ली, जिसमें ईमानदारी, निष्ठा और समाज सेवा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर मंत्री उनियाल ने चिकित्सकों की विभिन्न मांगों को लेकर आश्वासन दिया, जिसमें DPC, SDSP और अन्य पदों पर समय से नियुक्ति, जिला व उपजिला अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकियों की स्थापना, दूर‑दराज क्षेत्रों में डॉक्टर्स कॉलोनी निर्माण और पोस्टिंग देशी प्रदर्शन आधारित होने पर जोर शामिल है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवा के प्रति आश्वासन जताया। इस दौरान 150 से अधिक उत्कृष्ट चिकित्सकों को सम्मानित किया गया और डॉ. रमेश कुंवर ने अध्यक्षप एवं डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने महासचिव पद की शपथ ली, जिन्होंने संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्वों और जनहित में कार्यों पर स्वर्णिम भविष्य का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, डॉ. आर.सी. पंत, डॉ. शिखा जगपांगी, डॉ. रश्मी पंत, डॉ. डी.पी. जोशी, डॉ. बी.सी. रमोला, डॉ. मनोज वर्मा और सभी जिलों के प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

