गैरसैंण बजट सत्र: भराड़ीसैंण को पर्यटन केंद्र बनाने की योजना, पर्यटन मंत्री का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र

ख़बर शेयर करें

गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के बीच प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि यदि इस क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाए तो इसे एक बड़े कॉर्पोरेट टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सकता है, जिससे राज्य में पर्यटन गतिविधियों के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में समाज के हर वर्ग—गांव, किसानों और आम लोगों—की भावनाओं को शामिल किया गया है। साथ ही उन्होंने माना कि विपक्ष का विरोध करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।महाराज ने बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि भराड़ीसैंण विधानसभा भवन को पर्यटन गतिविधियों के लिए भी उपयोग में लाया जाए। उनका मानना है कि यदि यहां कॉर्पोरेट बैठकों और बड़े आयोजनों की व्यवस्था की जाए तो देश-विदेश की कंपनियां यहां कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगी। इससे न सिर्फ भवन का बेहतर उपयोग होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष, युवती पर धारदार हथियार से हमला, डॉक्टरों ने बचाई जान
Ad