विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा सितारगंज की हर गली हर गांव- सौरभ बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

“मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि सितारगंज का हर गांव, हर गली विकास की मुख्यधारा से जुड़े। बहुत जल्द कई और नई योजनाएं धरातल पर क्रियान्वित होंगी, जिससे क्षेत्र की जनता का जीवन और अधिक सुगम बनेगा। विकास की यह यात्रा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी।’’ ये भरोसा दिलाया है सूबे के कौशल विकास और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी क्षेत्र की जनता को।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: 200 CCTV और ड्रोन कैमरें करेंगे निगरानी

अपनी इस बात को सितारगंज तक पहुंचाने के लिए फिलहाल सौरभ बहुगुणा ने सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म चुना है। अपनी फेसबुक वाल पर सीएम धामी के साथ तस्वीर और बैठक की। तस्वीरें साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि, आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नैनीताल और उधमसिंहनगर में चल रहे विकासकार्यों की समीक्षा की गई। ताकि तरक्की की रफ्तार का मुआयना किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में बनेगा हाई-टेक रोपवे: यूपी सरकार को जमीन के लिए पत्र, DPR तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश


सितारगंज के विधायक और राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लिखा कि, बैठक के दौरान मैंने अपने सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी। मुझे क्षेत्रवासियों को यह बताते हुए अत्यंत संतोष और हर्ष हो रहा है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई बड़े कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। जो परियोजनाएं अभी प्रक्रिया में हैं, उनके संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई है और उन्हें भी जल्द से जल्द ग्राउंड पर उतारा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के जंगलों पर 'होपलो' का कहर: सूखे 19 हजार पेड़, मांगी कटान की अनुमति
ADVERTISEMENTS