देहरादून को स्मार्ट सिटी के रूप में बनाने के लिए लम्बे समय से जद्दोजहद की जा रही है, लेकिन स्मार्ट सिटी के कार्यों में धीमापन और कार्य के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है, आपको बता दे कुछ दिनों पहले खुद सत्ता पक्ष के ही विधायक भी स्मार्ट सिटी के कार्यों से नाराज़गी जताते हुए दिखाई दिये थें, जिसके चलते सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे है इसी बीच प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्मार्ट सिटी के विषयों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किये है, प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि स्मार्ट सिटी के काम में करोड़ो रुपए खर्च करके क्या हासिल हुआ यह सरकार को बताने की आवश्यकता है।
गणेश गोदियाल ने कहा की बार बार सड़को के निर्माण कार्य करने व खम्बो पर लटकती बिजली के तार व पाइप स्मार्ट सिटी की पोल भी खोल रहे है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट सिटी का वास्तविक अर्थ क्या है भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहिए उन्होंने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को केवल घोटाला बताया है साथ ही उन्होने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में लगाया गये पैसो को सत्ता पक्ष के नेताओं ने अपनी जेबो में भरने का काम भी किया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की केंद्र से मदद लेकर स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों में लगाए पैसो से करीब 500 हेक्टेअर का शहर का निर्माण हो सकता था, लेकिन सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल बंदरबांट करी जिसे घोटाले की नज़र से देखा जा सकता है।


