अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर CM धामी का बैरागी कैंप निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आगामी 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर बैरागी कैंप में एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन प्रस्तात है। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह एक महा रैली के रूप में आयोजित होगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में भारतीय न्याय संहिता सहित लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी और बताया जाएगा कि इनसे आम जनता को किस प्रकार लाभ मिल रहा है। इसके अलावा डबल इंजन सरकार के तहत प्रदेश में हुए विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह शिरकत होंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में UGC कानून के खिलाफ संतों की हुंकार, हरिद्वार से दिल्ली तक पदयात्रा ने पकड़ी रफ्तार

चार धाम यात्रा की तैयारी पूरी: CM धामी

उत्तराखंड में जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा समाप्त होते ही हरिद्वार में भव्य और दिव्य कुंभ मेले का आयोजन प्रस्तावित है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने दोनों आयोजनों की तैयारियां काफी पहले ही शुरू कर दी थीं और अब व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा का बेहतर और सुगम अनुभव मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को भी भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न विभागों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं और व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग स्वयं उनके द्वारा की जा रही है।