सीएम धामी ने पौड़ी दुर्घटना को लेकर आपदा कंट्रोल रूम में अधिकारियों से ली जानकारी, राहत बचाव कार्यों के दिए निर्देश…

ख़बर शेयर करें

देहरादून, पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का फरमान: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर वक्फ स्थल पर लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर लगी रोक, महेंद्र भट्ट का बड़ा ऐलान…भोगना होगा बड़ा नुकसान

सीएम ने कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की स्थिति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड होमगार्ड वर्दी घोटाला: CM धामी ने दिए डिप्टी कमांडेंट के तत्काल निलंबन के आदेश, जांच समिति गठित

मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।