अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के लोगो को वापस लाने के लिए सीएम ने दिए ये निर्देश..

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त को अफगानिस्तान से वापिस आने वाले उत्तराखण्डवासियों के संदर्भ में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निरंतर सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त को अफगानिस्तान से लौटने वाले उत्तराखण्ड के लोगों को निशुल्क उत्तराखण्ड पहुंचाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। ऐसे लोगों की सूची स्थानिक आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। 

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Budget 2026-27: गांव से शहर तक बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने बजट में दी बड़ी सौगात

अफगानिस्तान से जो हमारे उत्तराखंड के लोग वापस लाये जाने हैं उनके परिवारवालों से यह निवेदन है कि उन लोगों के अफ़ग़ानिस्तान के दूरभाष नम्बर उपलब्ध करा दें ताकि उनसे सम्पर्क किया जा सके। ये जानकारी ११२ नम्बर पे उपलब्ध करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस का अफसरशाही पर हमला, गरमाया विशेषाधिकार हनन का मुद्दा