सीएम के बाहर निकलते हैं कॉलेज कैंपस में छात्रों के बीच झड़प, एक को लगा चाकू

ख़बर शेयर करें

देहरादून का डीएवी कॉलेज हमेशा सुर्खियों में रहता है। चाहे छात्र संघ के चुनाव हों या फिर छात्रसंघ समारोह, ऐसा शायद ही कोई मौका हो, जब दून को डीएवी डिग्री कॉलेज में हंगामा न हुआ हो। बात हंगामे तक रहे तो कोई बात नहीं शानिवार के दिन तो छात्रसंघ समारोह में छात्रों के विवाद में चाकू चल गया।

हैरत की बात तो ये है कि शनिवार के दिन छात्रसंघ समारोह में बतौर मुख्यअतिथि राज्य के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। हालांकि गनीमत ये रही कि जब सीएम चले गए उसके बाद छात्रों में झड़प हुई और चाकू चलने से छात्र घायल हो गया। जिसको कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सिंचाई विभाग की बड़ी कार्रवाई: हड़ताल पर अड़े 134 इंजीनियरों को सेवा समाप्ति का नोटिस

दरअसल शनिवार के दिन छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ओर अजय हुड्डा ने लाइव प्रस्तुति दी। बहरहाल बड़ा सवाल ये है कि जिस दिन राज्य का मुख्यमंत्री समारोह में मुख्य अतिथि हो और उस दिन कोई चाकू लेकर कॉलेज कैंपस में कैसे दाखिल हो सकता है। ये घटना बेशक हल्के जख्म में टल गई लेकिन जरूरत है चौकस रहने की, ताकि कॉलेज का माहौल कॉलेज जैसा रहे गुंडे मवालियों का अड्डा न बने। कॉलेज प्रशासन को ध्यान देना होगा ताकि अनुशासन बना रहे ।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से समय और पैसे की बड़ी बचत, रोडवेज किराया होगा कम

जरा सोचिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यअतिथि छात्रों को समझा कर गए कि आप सिर्फ युवा छात्र नहीं है बल्कि आप इस देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी। बावजूद इसके चाकूबाज नौजवान सीएम की बात का मर्म नहीं समझ पाए। मतलब साफ है कि अगर ये भविष्य है तो उस फिर मुल्क का क्या होगा