कोरोना की पुष्टि के बाद नगर निगम को फिर किया गया बंद

ख़बर शेयर करें

कोरोना वायरस का नगर निगम देहरादून में दूसरा मामला सामने आया है। बताया गया कि नगर निगम के एक यूएनए को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद नगर निगम को आज बंद करने की तैयारी चल रही है। अब नगर निगम में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है । नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने यू एन ए के पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए कहा कि अधिकारी के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। नगर निगम के डॉ0 कैलाश जोशी ने बताया कि una के डायरेक्ट संपर्क में आये लोगों की सूची तैयार की जा रही है। बीती 15 अगस्त को भी यह अधिकारी झंडारोहण के दौरान मौजूद रहे थे। एक अधिकारी के आने की सूचना से नगर निगम के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि एक सुपरवाइजर भी पिछले दिनों पॉजिटिव आया था जिसके बाद कार्यालय को बंद करा दिया गया था। अब नया मामला आने के बाद अफसरों में भी बेचैन दिखाई दे रहे है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के PHC और CHC में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 287 नए डॉक्टर-104 एम्बुलेंस