मुख्यमंत्री धामी ने किया मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ, ‘काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव’ में करेंगे प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री धामी ने मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। इस कड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने सबसे पहले ठुलीगाड़ में पूजन किया, इसके बाद वे लोहाघाट के लिए रवाना हुए। मेला का शुभारंभ कर सीएम कार से लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। अपराह्न जहां निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कालेज एवं स्टेडियम का भ्रमण कर विकास कार्यों का समीक्षा करेंगे। इसके बाद रामलीला मैदान, लोहाघाट में आयोजित होने वाले ‘काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। यहां से शाम को छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड से ऊधम सिंह नगर (खटीमा) के लिए प्रस्थान करेंगे।