चारधाम यात्रा 2026: अब रोडवेज की टेंपो ट्रैवलर से भी कर सकेंगे सफर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड परिवहन निगम ने आगामी चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए कमर कस ली है। इस बार यात्रियों को रोडवेज की बसों के साथ-साथ टेंपो ट्रैवलर बुक करने की भी नई सुविधा मिलेगी। निगम न केवल ऋषिकेश, बल्कि हरिद्वार से भी चारधाम के लिए बसों का संचालन करने की योजना बना रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 बसों का एक अतिरिक्त बेड़ा रिजर्व में रखा गया है ताकि किसी भी रूट पर बसों की कमी न हो। साथ ही, यात्रा मार्ग पर तकनीकी खराबी से निपटने के लिए वर्कशॉप को भी अपडेट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  आस्था और सम्मान का संगम: अशोक वर्मा का मंदिर दर्शन और शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि...

रोडवेज की पहली बार टेंपो ट्रैवलर सुविधा

परिवहन निगम पहली बार चारधाम यात्रा के लिए अपनी टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू करने जा रहा है। वर्तमान में ये गाड़ियां देहरादून-मसूरी और नैनीताल-हल्द्वानी जैसे रूटों पर चलती हैं, लेकिन अब हरिद्वार से श्रद्धालु पूरे ग्रुप के लिए टेंपो ट्रैवलर की बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए शुरुआत में छह टेंपो ट्रैवलर का बेड़ा तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  चेकिंग के दौरान 45 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद, दो आरोपियों पर केस दर्ज…

हरिद्वार से भी होगा बसों का संचालन

अब तक चारधाम यात्रा के लिए मुख्य रूप से ऋषिकेश से बसें संचालित होती थीं, लेकिन इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने हरिद्वार से भी सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। इससे यात्रियों के पास यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

100 बसों का रिजर्व बेड़ा और बेहतर वर्कशॉप

यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति या भीड़ को संभालने के लिए रोडवेज ने 100 बसों को रिजर्व में रखा है। इसके अलावा, श्रीनगर और ऋषिकेश के वर्कशॉप को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि अगर यात्रा मार्ग पर किसी बस में तकनीकी खराबी आती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में शादियों के सीजन में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत

प्रशासनिक तैयारी

परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी के अनुसार, यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं और रूट पर बसों के फेरे (ट्रिप) भी बढ़ाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS