कप्तान प्रबेंद्र डोबाल का तीखा एक्शन: IDPL चौकी पर गिरी गाज

ख़बर शेयर करें

तीर्थनगरी ऋषिकेश में बीता शुक्रवार सुर्खियों में रहा..हरिद्वार रोड़ के होटल की कारगुजारियां बेपर्दा हो गई.. जहां सुरा और सुंदरियों की महफिल के बीच जुआ शबाब पर था। बिल्कुल विदेशों की तर्ज पर कैसीनो और ग्राहकों को शराब पेश करती बार बालाएं।

ऐसी हरकत तीर्थनगरी के मिजाज से कतई मेल नहीं खाती. पुलिस को खबर हुई तो छापा पड़ा..पता चला कि इस होटल में ये अवैध काम लंबे अर्से से चल रहा था। यानि अवैध धंधे के कारोबारी खाकी की नाक की नीचे अपना गुल खिला रहे थे। ये खाकी की शान के खिलाफ गुस्ताखी थी या खाकी को सीधी चुनौती. हालांकि जब नजायज काम पर छापा पड़ा तो बहुत कुछ मिला. पड़ताल में पता चला कि, होटल में तैनात साकियां दिल्ली से बुलाई गई थी..इनका काम ही दौलत उड़ाते अमीरजादों को, जुए की हर चाल में उनकी पसंद की मदिरा परोसना था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड BJP बूथ प्रबंधन: पश्चिम बंगाल-असम चुनाव में CM धामी उतरेंगे

बहरहाल होटल की कारस्तानियों का खुलासा होने के बाद खाकी पर उंगलियां उठने लगी। तीर्थनगरी की आबोहवा में बात जंगल की आग की तरह फैलने लगी कि खाकी के कंधे या तो इतने काबिल नहीं कि, जरायम की दुनिया पर बंदिश लगा सके। या फिर जुर्म के सौदागर की पहुंच इतनी है कि खाकी को उनसे हाथ मिलाने में कोई परहेज नहीं। या फिर पुलिस ही मददगार है। जितने मुंह उतनी बांते। हालांकि देहरादून के कप्तान ने कड़ा एक्शन लेकर खाकी की लाज बचा ली। देहरादून कप्तान प्रबेंद्र डोबाल ने चौकी प्रभारी समेत एक दर्जन पुलिस कर्मियों को निलंबित करने का फरमान जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें -  सिडकुल कार्तिक कंपनी में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी, वीडियो वायरल

बहरहाल कप्तान का एक्शन नजीर हो सकता है नए चौकी इंचार्ज और नए स्टॉफ के लिए. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर अवैध मयखाना सुरा और सुंदरियों के साथ कितने लंबे अर्से से चल रहा था और अब पुलिस के हाथ अचानक कैसे इसके गिरेबान तक पहुंचे । पुलिस को अपनी शान बरकरार रखनी है तो मामले की तह तक जाना होगा ताकि फिर कोई साथी कमजोर कड़ी बनकर खाकी के दामन के लिए दाग न बन जाए। इतना ही नहीं खाकी को चौकस भी रहना होगा, ताकि फिर कोई दौलतमंद न तो तीर्थनगरी नाम को बदनाम कर सके और न खाकी के वजूद को ललकार सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: पहली बार 94 के पार पहुंचा डॉलर, जानें आम आदमी पर क्या होगा असर