ऋषिकेश भूमि विवाद में कांग्रेस का बड़ा समर्थन, गोदियाल बोले- सम्मान और भविष्य की लड़ाई

ख़बर शेयर करें

योगनगरी ऋषिकेश में बापूग्राम, शिवाजीनगर, बीस बीघा और अमितग्राम चल रहे जमीन विवाद में अब कांग्रेस का समर्थन सामने आया है। दरअसल, बीते सोमवार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रभावित नागरिकों से बातचीत करने ऋषिकेश पहुंचे, इस दौरान गोदियाल ने अमितग्राम और बीस बीघा क्षेत्र में सैकड़ों पीड़ित परिवारों के साथ बैठकर उन्हें हर स्तर पर कानूनी और राजनीतिक मदद का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि AICC कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर सर्वोच्च न्यायालय तक कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। कांग्रेस ने किसी भी कीमत पर आम जनता के साथ अन्याय नहीं होने देने और उनका खुलकर समर्थन करने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें -  आशीर्वाद मोदी–शाह का, फिर भी धामी क्यों खटक रहे?

बाइट – गणेश गोदियाल ( प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस)

जमीनी नहीं, सम्मान और भविष्य का मामला-जयेंद्र रमोला


इस दौरान कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि बीस बीघा, बापूग्राम और गुमानीवाला के लोगों के साथ जो अन्याय हो रहा है, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल जमीन का मामला नहीं, बल्कि लोगों के सम्मान और भविष्य से जुड़ा प्रश्न है। वहीं पार्षद सतवीर भंडारी और पार्षद सत्य कपूरवाण ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश है और वर्षों से यहां रह रहे लोगों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष करेगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का क्षेत्र में आकर जनता को भरोसा देना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस आम लोगों के दुख-दर्द को समझती है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर मंच पर आवाज उठाएगी।

यह भी पढ़ें -  आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट की मुस्तैदी से रायपुर क्षेत्र में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार....