डीजीपी की पुलिसकर्मियों को नसीहत, तबादल पोस्टिंग के लिए बनवाया दबाव तो होगी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

पुलिस विभाग में अब तबादले और पोस्टिंग के लिए आला अधिकारी के ऊपर दबाव बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा सकती है जी हां पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों को नसीहत देते हुए कहा कि तबादला पोस्टिंग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं यदि किसी भी पुलिसकर्मी को कोई शिकायत हो तो वो अपनी शिकायत अधिकारियों के पास ही दर्ज करा सकता है लेकिन यदि किसी ने भी प्रकार की सोर्स लगाने का प्रयास किया तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि महकमे में तबादला पोस्टिंग में पूर्ण पारदर्शिता का ख्याल किया जा रहा है यदि इसके बावजूद भी ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर दबाव बनाया गया तो वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा सत्र के ऐतिहासिक 41 घंटे: विधानभवन में गरजे CM धामी, कांग्रेस पर तीखा प्रहार