कुंभनगरी हरिद्वार में 90 करोड़ की लागत से बनेगा कोविड अस्पताल, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए कुंभनगरी में लगभग 90 करोड़ की लागत से कोविड अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) के साथ एमओयू कर लिया है। इस अस्पताल के बनने से कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

सरकार की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा: पुष्कर सिंह धामी का वादा- देवभूमि की पहचान बचाने को सरकार प्रतिबद्ध

तीर्थ नगरी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेला में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सरकार की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। डीआरडीओ के माध्यम से दो हजार बेड क्षमता का कोविड अस्पताल तैयार किया जाएगा। इस पर लगभग 90 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।

डीआरडीओ के साथ एमओयू

स्वास्थ्य विभाग ने डीआरडीओ के साथ एमओयू कर लिया है। अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध होने के साथ ही बिजली, पानी की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल में कोविड इलाज के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होगी। जिसमें पांच सौ आईसीयू बेड के साथ ऑक्सीजन, सैंपल टेस्ट समेत अन्य सुविधाएं मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के PHC और CHC में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 287 नए डॉक्टर-104 एम्बुलेंस

जल्द ही केंद्र सरकार की एजेंसी को पैसा जारी किया जाएगा

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो हजार बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। डीआरडीओ के साथ एमओयू किया गया। जल्द ही केंद्र सरकार की एजेंसी को पैसा जारी किया जाएगा। इस अस्पताल के बनने से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खुलेगा दूसरा विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र, युवाओं को विदेशों में मिलेगा रोजगार