रुढ़की में ऑपरेशन प्रहार के तहत IPL में सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अपराध की बढ़ती जद, संदिग्ध व्यक्तियों-गतिविधियों पर शिकंजा कसने और युवाओं को खोखला कर रहे नशे की रीढ़ तोड़ने लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा राज्य में व्यापक स्तर में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। इस क्रम में पुलिस को लगातार कई बड़ी सफलताएं भी मिल रही हैं और राज्य में उपस्थित असामाजिक तत्वों को कानून का उम्दा पाठ पढ़ाया जा रहा है। इस कड़ी में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा कराने वाले 3 आरोपियों को दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की पुलिस और CIU की संयुक्त टीम ने ढंडेरा फाटक के पास दबिश देते हुए वाहन में बैठे आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मुख्यमंत्री खेल योजना में बड़े बदलाव: जानिए पूरी जानकारी

इस दौरान आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और ₹1320 रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं सट्टेबाजी में इस्तेमाल हो रहे थे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मौके से प्राप्त हुए। उक्त आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि SSP हरिद्वार के निर्देश पर अवैध कारोबार पर सख्ती करी गई है लिहाजा जिले भर में पुलिस की अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर है।