250 मीटर गहरी खाई से व्यक्ति को एसडीआरएफ ने सकुशल निकाला

ख़बर शेयर करें


थाना सोनप्रयाग द्वारा सूचना दी गयी कि श्री केदारनाथ जाते समय जंगलचट्टी के करीब भैरव मंदिर के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर SDRF की रेस्क्यू टीम एसआई नवीन कुमार के हमराह घटनास्थल पर पहुँची। रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग की गई परंतु रात्रि में अंधेरा अधिक होने व अत्यधिक जोखिम की दशा में सर्चिंग के उपरांत भी उक्त व्यक्ति का पता नही चल पाया। आज प्रातः पुनः उक्त व्यक्ति की सर्चिंग हेतु अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा लगभग 250 मीटर गहरी खाई में रोप की सहायता से उतरकर सर्चिंग के उपरांत सुनील शुक्ला पत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम फल्ली फसल्ट गुप्तकाशी को अत्यधिक घायल अवस्था मे खोज लिया गया। उक्त व्यक्ति के सिर पर अत्यधिक चोट लगी हुई थी जिसे रेस्क्यू टीम द्वारा प्राथमिक उपचार द्वारा स्थिर किया व तत्काल ही रोप स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड पहुँचाने के पश्चात अग्रिम उपचार हेतु 108 द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग पहुँचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के PHC और CHC में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 287 नए डॉक्टर-104 एम्बुलेंस