आप को त्याग कर दीपक बाली हुए भाजपा में शामिल..

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश से साफ हो चुकी है। पहले कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अब दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के अलावा हिमाचल प्रदेश, गुजरात एवं अन्य राज्यों से भी आम आदमी पार्टी का सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। उनकी कार्यशैली से दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। देश में भारतीय जनता पार्टी सशक्त होकर उभरी है। अन्य राजनीतिक दलों के लोग भाजपा की अच्छी नीतियों के कारण पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री दीपक बाली की विचारधारा में हमेशा से राष्ट्रवाद था।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Budget 2026-27: गांव से शहर तक बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने बजट में दी बड़ी सौगात