उत्तराखंड स्पीकर ऋतु खण्डूडी पहुंची कोटद्वार, डॉ. अम्बेडकर गोष्ठी का किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण आज शुक्रवार को कोटद्वार स्थित डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन पीजी कॉलेज में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन और विचारों पर आयोजित एक दिवसीय गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा को हथियार बनाकर समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और देश को मजबूत संविधान दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के फर्जी दिव्यांगता वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, शिक्षा निदेशक का अल्टीमेटम


उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में डॉ. अम्बेडकर के विचार और भी प्रासंगिक हैं, जिन्हें अपनाकर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में इतिहास विभाग के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने भी अम्बेडकर के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक योगदान पर अपने विचार रखे। अंत में महाविद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया, इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।