उत्तराखंड की सियासत इन दिनों एक बार फिर गरमा चुकी है, पक्ष-विपक्ष के बीच तीखे तंज और आरोप-प्रत्यारोपों की राजनीति जारी है। वहीं अब अमित शाह के प्रस्तावित 7 मार्च के उत्तराखंड दौरे पर भी सियासी अंगार सुलगने लगे हैं, दरअसल, कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से पहले बयानबाज़ी करते नज़र आये। हरक सिंह रावत का कहना है कि अमित शाह का प्रदेश में स्वागत है लेकिन अमित अमित शाह को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी जवाब देने की आवश्यकता है। वहीं हरक सिंह रावत के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने पलटवार किया है उन्होने कहा कि हरक सिंह रावत को खुद कानून व्यस्वस्था का ज्ञान लेने की आवश्यकता है।
प्रदेश प्रवक्ता ने तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में कानून की कितनी धज्जियां उड़ाई गयी और प्रदेश की राजनीति में प्रभाव डालने का कार्य हरक सिंह रावत ने किया उसको भी समझने की जरूरत है कमलेश रमन ने कहा की अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का टिप्पणी करने का कोई अधिकार नही है उन्होने बताया कि केंद्र सरकार का प्रदेश की संस्कृति, बोली, भाषा से भी लगाव है जिसके चलते समय समय पर केंद्र के लोगों का प्रदेश में आना जाना लगा रहता है और अमित शाह जब भी प्रदेश के दौरे पर आते है तो बड़ी सौगात प्रदेश को देकर भी जाते है इसलिए कांग्रेस का केंद्र के नेताओं के दौरों को लेकर टीप्पणी करना उचित नही हैं।


