उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह: CM धामी ने इन साहित्यकारों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री आवास में आज सोमवार को उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट साहित्यकारों एवं “युवा कलमकार प्रतियोगिता” के विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान यानी साहित्य भूषण सम्मान से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय एवं अताए साबिर अफजल मंगलौरी को उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ 3 विदेशी युवतियां गिरफ्तार

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने साहित्य नारी वंदन सम्मान के तहत प्रो. दिवा भट्ट, उत्कृष्ट बाल साहित्य के लिए प्रो. दिनेश चमोला, उत्तराखंड मौलिक रचना पुरस्कार के तहत डॉ भूपेंद्र बिष्ट, डॉ सुधा जुगरान, शीशपाल गुसाई, उत्कृष्ट कुमाऊंनी एवं गढ़वाली साहित्य के लिए तारा पाठक, हेमंत सिंह बिष्ट एवं गजेंद्र नौटियाल को सम्मानित किया |

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी हाई-टेक बीएस-6 बसें, परिवहन निगम ने कसी कमर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी साहित्य के महान साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने डॉ. जितेन ठाकुर को “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” से नवाजे जाने पर विशेष रूप से बधाई दी, जिनकी रचनाएँ न केवल उत्तराखंड बल्कि समस्त हिंदी साहित्य जगत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

यह भी पढ़ें -  सुनील रतूड़ी मौत मामला,एसडीएम सदर और एस पी देहात करेंगे तफ्तीश

ADVERTISEMENTS