उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी आगामी कुंभ मेला की 2027 को लेकर चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर करेंगे स्थलीय निरीक्षण और तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य अतिथि गृह डामकोठी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं, यातायात, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे।
आगामी कुंभ मेला 2027 को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। धामी सरकार ने कुंभ मेला 2027 को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ चुकी है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

