उत्तराखंड कांग्रेस ने PM मोदी से पूछा सवाल: “5 साल देने के बाद आज राज्य कौन से नंबर पर?”

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन 2027 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, मात्र इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेताओं को उत्तराखंड की चिंता होने लगी है। गोदियाल ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रश्न करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बार उत्तराखंड दौरे पर थे तो उन्होंने प्रदेश की जनता से कहा था कि आप भाजपा को 5 साल का समय दीजिए, हम राज्य को नंबर 1 बना देंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड आकर जवाब देना चाहिए कि आखिर वर्तमान समय में उत्तराखंड कौन से नंबर पर है?

यह भी पढ़ें -  जनगणना ड्यूटी से KVS देहरादून में पढ़ाई ठप, शिक्षक संघ ने उठाया मुद्दा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर दस प्रश्न पूछना चाहते हैं। जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में लिप्त VIP नाम और उससे जुड़ी CBI जांच, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति जैसे सवाल शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गणेश गोदियाल ने मानव-वन्यजीव संघर्ष और उत्तराखंड में बंद पड़े 826 स्कूल जैसे गंभीर प्रश्न भी उठाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड की डबल इंजन वाली सरकार की अनियमित कार्यप्रणाली पर भी हस्तक्षेप करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जोरदार धरना: तीन सूत्रीय मांग पर सरकार से जल्द निर्णय की मांग