उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. राज्य की आर्थिकी के लिए अहम माने जाने वाली चार-धाम यात्रा के लिए सरकार से लेकर जनता तक सभी को श्रद्धालुओं का बेसब्री से इंतजार है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने अपनी फेसबुक वॉल पर गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में खेली गई होली का खूबसूरत वीडियो साझा किया है. सीएम धामी ने वीडियो साझा करते हुए सभी देश-विदेश के श्रद्धालुओं और सैलानियों से अपील की है कि आप जब भी उत्तराखंड के चमोली जिले आओ तो गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में जरूर जाना. भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर की शानदार वास्तुकला को निहारना. बहरहाल सीएम धामी की फेसबुक वॉल पर मंदिर की रील बेहद खूबसूरत है। बहरहाल हमें उम्मीद है कि सीएम धामी की ये अपील रंग दिखाएगी और अगले बरस देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शिवरात्रि और होली के मौके पर भगवान शिव के इस दरबार जरूर आएंगे।


