उत्तराखंड CM धामी ने की घोषणा कार्यों की समीक्षा, पर्वतीय क्षेत्रों में त्वरित समाधान के आदेश

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को सचिवालय में विधानसभा क्षेत्र थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग में घोषणाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा विधायकगणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निर्माण कार्यों से संबंधित प्रस्ताव यदि किसी विभाग से दूसरे विभाग को हस्तांतरित किए जाने हों, तो उन्हें शीघ्र भेजा जाए और किसी भी प्रकार की देरी होने पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को घोषणाओं से संबंधित वन विभाग के स्तर पर लंबित प्रकरणों की अलग से समीक्षा करने एवं वर्षाकाल की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  टिहरी झील में कल से 25वां पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर, CM धामी करेंगे उद्घाटन

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा वाणिज्यिक सिलेंडरों से जुड़े विषयों पर होटल एसोसिएशन के साथ नियमित बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें -  PM मोदी का 14 अप्रैल को देहरादून दौरा: युद्धस्तर पर तैयारी

बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, रविनाथ रमन, एसएन पांडेय, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार,धीराज गर्ब्याल, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी अग्निकांड पीड़ितों को मिलेगा 'गोट वैली प्रोजेक्ट' का सहारा, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया ऐलान