केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून: हिमालयन यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में शिरकत,सीएम धामी ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष J.P नड्डा आज शनिवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्विद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वासथ्य मंत्री नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। नड्डा ने स्वामी राम के समाधि स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा का यह दौरा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण रहा, जिसमें गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
दीक्षांत समारोह के दौरान हिमालयन विश्वविद्यालय के मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान, एवं बायो साइंसेज संकायों के कुल 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। जबकि, 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवॉर्ड, 2 02 छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून तिब्बती मार्केट मर्डर खुलासा: माँ ने 12 लाख की सुपारी देकर करवाया बेटे का कत्ल, संपत्ति विवाद था कारण

नड्डा की अध्यक्षता में 2027 चुनाव रणनीति पर चर्चा

दरअसल, उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी कम समय शेष रह गया है लिहाजा उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके मद्देनजर आज जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, इस बैठक के माध्यम से भाजपा 2027 में हैट्रिक लगाने की रणनीति पर चर्चा करेगी। बताते चलें कि कोर कमेटी की इस बैठक में मुख्य तौर पर विधानसभा चुनाव ही एजेंडा रखा गया है। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा अगले चुनाव को किस तरह से लड़ेगी और पार्टी के जनहित मुद्दे क्या होंगे ?

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले हटाए गए दून ssp...

चूंकि हाल ही में भाजपा द्वारा प्रदेश में प्रथम चरण का सर्वे करवाया गया है, लिहाजा अब कोर कमेटी की बैठक को अहम माना जा रहा रहै। बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक क्या रणनीति होगी, यह भी तय किया जाएगा कि कार्यकर्ता जनता के बीच कैसे पहुंचेंगे। देखा जाएगा कि संगठन की नब्ज किन सीटों पर ढीली है और किन सीटों पर संगठन की जीत का रास्ता साफ है। कोर कमेटी की बैठक में विधायकों की स्थिति का आंकलन भी किया जाएगा, इस लिहाज से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। चूंकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही साफ कर चुके हैं कि जो जहां से विधायक हैं, वहीं से अगले चुनाव की भी तैयारी करें। विधायक हो या मंत्री, किसी की सीट का बदलाव नहीं किया जाएगा।