देहरादून के सहसपुर पुल से नीचे गिरा ट्रक: चालक घायल, बिखरा सामान

ख़बर शेयर करें

देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक हादसे का शिकार हो गया। देहरादून की ओर से आ रहा ट्रक सहसपुर पुल के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे खाले में जा गिरा। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने किया देहरादून नगर निगम के नवीनीकृत टाउन हॉल का किया उद्घाटन, कहा – “दून बनेगा अग्रणी महानगर”

ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि ट्रक में लदा कीमती सामान पूरी तरह खाले में बिखर गया, जिससे नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।