पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दिल्ली दरबार में दस्तक के बाद राजनीतिक हलचल तेज…

ख़बर शेयर करें

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक G-20 सम्मेलन के सफलतापूर्वक संपन्न होने तथा महिलाओं के सम्मान, उनके सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक की राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई। त्रिवेंद्र सिंह रावत के लगातार दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात को अब लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।। माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत 2024 में लोकसभा जाने के लिए चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग का स्टोर बना भ्रष्टाचार का अड्डा, जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे मुख्यमंत्री धामी ने दिए जांच के आदेश… सचिव स्वास्थ्य ने गठित की जांच टीम...