सोशल मीडिया में तेजी से वॉयरल होते इस वीडियो पर गौर फरमाइए,, मुमकिन है कि आपके भीतर का इंसान इस मारधाड़ से सहम जाए और सोचने को मजबूर हो जाए कि हम क्या फिर से आदिम युग की ओर जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वॉयरल ये वीडियो देहरादून के चंद्रबनी इलाके का बताया जा रहा है। भीड़ ने एक शख्स को मार-मार कर अधमरा कर दिया। बेशक माना कि ये कसूरवार हो तो भी सवाल ये है कि आखिर इस भीड़ को कानून का कोई डर क्यों नहीं। आखिर इस हजूम को कानून हाथ में लेने का हक किसने दिया और किसकी शह पर।.. कि ये जांच का विषय है।
एक सवाल ये भी है कि इस तरह की हरकते लोकतंत्र के चेहरे पर कालिख नहीं पोतती और अगर दाग लगता है तो इसके पहरेदार चौकस क्यों नहीं रह पाते। बात ये भी है कि जब साक्षरता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा हो और कहा जा रहा हो कि हमारा समाज मे शिक्षा की दर में लगातार इजाफा हो रहा है तो ये भीड़ शिक्षा के मुंह पर करारा तमाचा मार रही है। जिसे न कानून का खौंफ है न लोकतंत्र की परवाह और न इंसानियत की कद्र और ना ही उस सलीके की इज्जत जो इसे स्कूल में शिक्षा ने सिखाई होगी। बहरहाल ये वीडियो खौंफ पैदा करता है और कई सवाल भी ।

