“देहरादून पुलिस में हड़कंप, रायपुर थाने के so समेत कई कर्मी लाइन हाजिर”

ख़बर शेयर करें

देहरादून। रायपुर थाने में पीआरडी जवान की आत्महत्या के मामले में पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एसएसपी देहरादून परमेंद्र डोभाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से सख्त कदम उठाए हैं। इस कड़ी में रायपुर थाने के एसओ गिरीश नेगी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस घटना में जिन अन्य पुलिस कर्मियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को घटना के प्रति जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि हालांकि पुलिस घटना को पेट्रोल पंप पर शराब पी कर हंगामा करने से जोड़ रही है जबकि सूत्र बता रहे है कि ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान पकड़े गए पीआरडी जवान ने कथित रूप से थाने की हवालात में आत्महत्या कर ली थी।
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है और पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।