फिर चर्चा में ‘उज्याड़ू बल्द’ किसने कहा, और किसको ?

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेद्र शर्मा हरीश रावत को कांग्रेस के लिए गाइडिंग फोर्स बता रहे हैं..लेकिन कभी कांग्रेस के सिपाहसलार और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल को हरीश रावत ‘उज्याड़ू बल्द’ नजर आते हैं।

आज दिनेश अग्रवाल भाजपा का कमल खिला रहे हैं लेकिन अपनी पूरी जवानी उन्होंने पंजे के साथ ही गुजारी है। उस दौर में भी कांग्रेसी रहे जिस दौर में कांग्रेसी ही कांग्रेस में नहीं रहे। बोफोर्स घोटाले के आरोप के दौर रहा हो या सीताराम केसरी वाला दौर दिनेश बाबू हर वक्त कांग्रेस के साथ रहे. लेकिन वक्त बदला और सियासत के ऊंट ने भी अपनी करवट बदल ली। आज दिनेश अग्रवाल भगवे रंग में रगें हुए हैं। लेकिन लंबे अर्से तक कांग्रेस के भीतर रहे इसलिए वहां की रग रग से वाकिफ हैं.

यह भी पढ़ें -  हरदा की छुट्टी या भाजपा के लिए वॉकओवर...

बहरहाल जब हरीश रावत के अर्जित अवकाश ने कांग्रेस के भीतर खलबली मचा रखी है उस दौर में दिनेश अग्रवाल ने भी अपनी भड़ास निकाली है. दिनेश अग्रवाल ने कहा, हरीश रावत अक्सर लोगों को उज्याड़ू बल्द कहा करते हैं, लेकिन देखा जाए तो असल में उज्याड़ू बल्द वहीं हैं।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांशु राणा हत्याकांड पर आक्रोश: राकेश टिकैत ने की कड़ी सजा और सख्त कार्रवाई की मांग

जाहिर सी बात है कि, करीबी रहा शख्स अगर आपको आपका डॉयलॉग याद दिला दे तो समझ जाना चाहिए कि चाल कहीं गड़बड़ हुई है। बहरहाल कांग्रेस कार्यालय से लेकर भाजपा दफ्तर तक उज्याड़ू बल्द की चर्चा है। दिनेश अग्रवाल ने भी सुर्खियां बटोरी हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार कुंभ मेला–2027: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने घाटों, पुलों और सड़कों की प्रगति का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS