हरक सिंह रावत और चर्चाओं का चोली दामन का साथ रहा है, उनके बयान कब किसको असहज कर दें इस बात का अंदाजा आसानी से नहीं लगाया जा सकता.. इस बार हरक सिंह रावत ने बेशक नाम न लिया हो लेकिन समझने वाले समझ जाते हैं कि , चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत किसको अपने निशाने पर ले रहे है। लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस में ऑल इज वेल नही है। खेमे तपे हुए हैं और दिग्गज तमतमाए हुए । कोई हरीश रावत के साथ है तो कोई हरक के साथ . हालांकि पार्टी के साथ कौन कौन है इसका पता चलना बाकी है।
बहरहाल हरीश रावत के अर्जित अवकाश के बाद शुरू हुआ बयानबाजी का ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेशक अबकी दफे हरक सिंह रावत ने सीधा सीधा नाम नही लिया लेकिन हमलावर स्टाइल बरकारार रही।
हरक ने कहा , “भाजपा के इशारे पर पार्टी को कमजोर करने की साजिश हो रही है। आज कोई भी घर बैठ जाए कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। चाहे वो खुद भी घर बैठ जांए तो भी कांग्रेस को कोई सरकार में आने से नहीं रोक सकता। 2027 में कांग्रेस की सरकार तय है। “
हरक ने कहा, भाजपा की विदाई कांग्रेस हित में जरूरी नही है, बल्कि उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है। इतना ही नहीं रावण वध का जिक्र करते हुए हरक सिंह रावत ने कहा रावण वध में गिलहरी की भूमिका भी कम नहीं थी, लिहाजा सभी को गिलहरी जैसे प्रयास करने होंगे। ताकि कांग्रेस मजबूत हो सके।
फिर आया हरक सिंह रावत का बड़ा बयान…..
ADVERTISEMENTS

